Skip to main content

Posts

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  
Recent posts

टिम पेन ने रचा इतिहास, दुनिया के सभी विकेटकीपरों को इस मामले में छोड़ा पीछे

      ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने रविवार को टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 शिकार विकेट के पीछे करने का रिकॉर्ड बनाया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में यहां भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मैच के दौरान टिम पेन ने ये खास उपलब्धि हासिल की। इस तरह टिम पेन ने एक इतिहास रच दिया है। बतौर विकेटकीपर पर वे दमदार कार्य अपनी टीम के लिए कर रहे हैं।                                                                                                                                                                                          ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर जैसी ही रिषभ पंत का कैच पकड़ा, वैसे ही वे स्ट क्रिकेट में अपने 150वें शिकार को फंसाने में कामयाब हुए। पेन ने विकेटकीपर के रूप में 150 खिलाड़ियों को आउट कराने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 33 पारियां ली हैं। इसी के साथ वह हमवतन एडम गिलक्रिस्ट और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक से आगे निकल गए हैं, जिन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी 34 वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी।                 

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय कप्तान बने अजिंक्य रहाणे

    भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शानदार शतक जड़ा. विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने भारत के लिए कप्तानी पारी खेली और मजबूत स्थिति में टीम को पहुंचाया. रहाणे ने रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) के रूप में अच्छा साथी मिला, जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए अभी तक 104 रन जोड़े हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे नाबाद 104 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी इस शतकीय पारी में अजिंक्य रहाणे ने कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. अजिंक्य रहाणे ने जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर खूबसूरत कवर ड्राइव से अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया. इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए. रहाणे ने अब तक 200 गेंदों का सामना करके 12 चौके लगाए हैं. रहाणे के शतक में ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग का योगदान भी रहा.                                                                              

शुभमन गिल ने डेब्यू टेस्ट में 45 रन बनाए; अगरकर बोले- कुछ साल पहले ही मौका मिलना चाहिए था

  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज टेस्ट डेब्यू किया। गिल ने पहले टेस्ट में 65 गेंद पर 45 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के 4 विकेट गिर चुके हैं। पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर ने एक टीवी चैनल से कहा, "उन्हें (शुभमन गिल) को पहले ही मौका मिल जाना चाहिए था। वह बस तैयार रहते हैं। आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उनमें संभावनाएं है। "                                                                                                                                                                                                                                        अगरकर ने कहा, " इतने कम समय में यह आसान नहीं हो सकता, लेकिन हर उस गेंद के साथ, जोकि उन्होंने खेली है, उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। हां, उन्हें एक मौका मिला है, उन्हें किस्मत का भी थोड़ा साथ मिला है, जिसकी आपको कई बार जरूरत है। उम्मीद है कि वह आगे बढ़ सकते हैं।"                                                                                                                                         

अजिंक्य रहाणे की बेहद इज्जत करते हैं विराट, डे-नाइट टेस्ट से पहले क्यों की इतनी तारीफ?

Wed, Dec 16         विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है और ऐसे में भारत को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिर स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 116.46 अंक लेकर शीर्ष पर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर जाएंगे तो यह उप कप्तान टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाएगा। कोहली ने कहा कि उनके और रहाणे के बीच रिश्ता 'भरोसे और आपसी सम्मान' का रहा है। वह गुरूवार से शुरू हो रहे दिन-रात्रि मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये घर लौट जाएंगे, जिससे रहाणे बचे हुए तीन टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।

इंग्लैंड के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज डेविड मलान बोले, प्रदर्शन मायने रखता है, रैंकिंग नहीं

  Fri, Dec 11 डेविड मलान  ने कहा - इंग्लैंड के डेविड मलान  ने कहा कि ऊंची रैकिंग होने से किसी खिलाड़ी पर दबाव होता है। वह चाहते हूं कि यह उन्हें प्रभावित ना करे, चाहे वह विश्व रैंकिंग में नंबर-1 रहें या 20 या 100 इंग्लैंड के डेविड मलान  ने कहा कि ऊंची रैकिंग होने से किसी खिलाड़ी पर दबाव होता है। चाहे वह विश्व रैंकिंग में नंबर-1 रहें या 20 या 100. टी20 रैकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज इंग्लैंड के  डेविड मलान    ने कहा है कि उनके लिए आईसीसी टी20 रैंकिंग की अहमियत कम है और इससे उनका टीम में चयन होने की गारंटी नहीं मिलती है। उन्होंने साथ ही कहा कि इससे दबाव बनता है।                                                                                            उन्होंने कहा, ‘.. लेकिन ऊंची रैकिंग होने से आपके ऊपर दबाव भी होता है। और मैं चाहता हूं कि यह मुझे प्रभावित ना करे, चाहे मैं विश्व रैंकिंग में नंबर-1 रहूं या 20 या 100।’ साउथ अफ्रीका में बड़े हुए मलान ने जून 2017 में टी-20 क्रिकेट में पदार्पण किया था। उसके बाद से उन्होंने 48.71 की औसत से 682 रन बनाए हैं। उन्होंने हाल में पाकिस्तान के

सात अंतरराष्‍ट्रीय हार के बाद मिली जीत पर Virat Kohli का आया बयान, बदलाव से ताजगी मिली

  मथ्यू वेड के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 186 रन बनाए. उनकी ओर से वेड ने सर्वाधिक 80 रनों का पारी खेली. वेड के अलावा स्टीवन स्मिथ ने 24 और ग्लैन मैक्सवेल ने 54 रन बनाए. वेड ने अपनी 53 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मिथ ने 23 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया. कप्तान एरॉन फिंच एक मैच के विराम के बाद टीम में लौटे लेकिन वह खाता नहीं खोल सके. मैक्सवेल ने वेड का अच्छा साथ निभाया और 36 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. वेड और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर और टी. नटराजन को एक-एक सफलता मिली. तीन मैचों की सीरीज भारत 2-0 से अपने नाम कर लिया है .

पंड्या की तूफानी बैटिंग से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

  टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बना लिए और ये मैच अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने 52 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 24 गेंदों पर 40 रन और हार्दिक पंड्या ने 22 गेंदों पर 42 रन बनाए. टीम इंडिया ने आखिरी 10 ओवर में 109 रन बनाए. सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 दिसंबर को सिडनी में ही खेला जाएगा. केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दी. धवन और राहुल ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की थी. छठे ओवर की दूसरी गेंद पर एंड्रयू टाय ने भारत को पहला झटका दिया. एंड्रयू टाय की गेंद पर राहुल मिशेल स्वेप्सन को कैच थमा बैठे. राहुल 30 रन बनाकर आउट हुए. शिखर धवन 52 रन बनाकर आउट हुए. एडम जाम्पा की गेंद पर स्वेप्सन ने धवन का कैच लिया. संजू सैमसन न

केएल राहुल ने विराट, बाबर व फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी की, ओपनिंग पोजीशन पर आते ही किया धमाल

  आइपीएल में शानदार फॉर्म में दिख रहे केएल राहुल वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन टी20 सीरीज के पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस पारी के बाद विराट बाबर व फिंच जैसे बल्लेबाजों की बराबरी भी की।                                                   केएल राहुल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में निराश किया, लेकिन टी20 सीरीज के पहले ही मैच में कैनबरा में जैसे ही उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला उन्होंने अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। इस पारी की मदद से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे किए। केेएल राहुल ने कैनबरा में पहले टी20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।  उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली, बाबर आजम व आरोन फिंच की बराबरी भी कर ली। विराट, बाबर व फिंच ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1500 रन 39 पारियों में पूरे किए थे और अब केएल राहुल ने भी ऐसा ही किया। अब वो भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप म

विराट कोहली - लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।

 तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला। कोई बहाना नहीं । लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी। सायद  टी 20 क्रिकेट यह एक ऐसी चीज है जिसका प्रभाव हो सकता है। लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                     दुर्भाग्य से हार्दिक गेंदबाजी करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, और हमारे पास स्टोइनिस या मैक्सवेल जैसे किसी से चुनने के लिए अन्य विकल्प नहीं हैं। आपने हमें इरादे से खेलते हुए देखा। मुझे लगता है कि हमने खुद को सबसे अच्छा मौका दिया। हार्दिक की पारी इसका सबसे अच्छा उदाहरण थी। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमने सकारात्मक क्रिकेट को अच्छी तरह से प्रतिबद्ध किया है और हम भविष्य में भी ऐसा करने जा रहे हैं।  उनकी लय बेहतरीन लग रही थी। यह एक अच्छी सतह थी। मैंने सामान्य रूप से कुछ अधिक जोखिम
List your business and improve your rankings List your business and improve your rankings