Skip to main content

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  

पंड्या की तूफानी बैटिंग से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त


 
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 195 रनों का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बना लिए और ये मैच अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने 52 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 24 गेंदों पर 40 रन और हार्दिक पंड्या ने 22 गेंदों पर 42 रन बनाए. टीम इंडिया ने आखिरी 10 ओवर में 109 रन बनाए. सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 दिसंबर को सिडनी में ही खेला जाएगा.

केएल राहुल और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दी. धवन और राहुल ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की पार्टनरशिप की थी. छठे ओवर की दूसरी गेंद पर एंड्रयू टाय ने भारत को पहला झटका दिया. एंड्रयू टाय की गेंद पर राहुल मिशेल स्वेप्सन को कैच थमा बैठे. राहुल 30 रन बनाकर आउट हुए. शिखर धवन 52 रन बनाकर आउट हुए. एडम जाम्पा की गेंद पर स्वेप्सन ने धवन का कैच लिया. संजू सैमसन ने 15 रन बनाए, जिन्होंने 10 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का जड़ा. विराट कोहली (40) डैनियल सैम्स की गेंद पर खराब शॉट खेल बैठे और उन्हें स्टीव स्मिथ ने  स्मिथ ने लपक लिया.                                                                                                                                                                                                                                             टीम इंडिया ने जीता था टॉस 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम को 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल है. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं. रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और मनीष पांडे की जगह युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है. 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में भी तीन बदलाव हुए हैं. एरॉन फिंच, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क टीम से बाहर हुए हैं. डेनियल सैम्स, मार्कस स्टोइनिस और एंड्रयू टाय को उनकी जगह शामिल किया गया है. फिंच की जगह मैथ्यू वेड कप्तानी कर रहे हैं                                                                                                                                                                      .

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय कप्तान बने अजिंक्य रहाणे

    भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शानदार शतक जड़ा. विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने भारत के लिए कप्तानी पारी खेली और मजबूत स्थिति में टीम को पहुंचाया. रहाणे ने रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) के रूप में अच्छा साथी मिला, जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए अभी तक 104 रन जोड़े हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे नाबाद 104 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी इस शतकीय पारी में अजिंक्य रहाणे ने कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. अजिंक्य रहाणे ने जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर खूबसूरत कवर ड्राइव से अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया. इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए. रहाणे ने अब तक 200 गेंदों का सामना करके 12 चौके लगाए हैं. रहाणे के शतक में ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग का योगदान भी रहा.                                                                              

शुभमन गिल ने डेब्यू टेस्ट में 45 रन बनाए; अगरकर बोले- कुछ साल पहले ही मौका मिलना चाहिए था

  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज टेस्ट डेब्यू किया। गिल ने पहले टेस्ट में 65 गेंद पर 45 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के 4 विकेट गिर चुके हैं। पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर ने एक टीवी चैनल से कहा, "उन्हें (शुभमन गिल) को पहले ही मौका मिल जाना चाहिए था। वह बस तैयार रहते हैं। आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उनमें संभावनाएं है। "                                                                                                                                                                                                                                        अगरकर ने कहा, " इतने कम समय में यह आसान नहीं हो सकता, लेकिन हर उस गेंद के साथ, जोकि उन्होंने खेली है, उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। हां, उन्हें एक मौका मिला है, उन्हें किस्मत का भी थोड़ा साथ मिला है, जिसकी आपको कई बार जरूरत है। उम्मीद है कि वह आगे बढ़ सकते हैं।"                                                                                                                                         

अजिंक्य रहाणे की बेहद इज्जत करते हैं विराट, डे-नाइट टेस्ट से पहले क्यों की इतनी तारीफ?

Wed, Dec 16         विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों के बीच मुकाबला कड़ा हो गया है और ऐसे में भारत को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया और फिर स्वदेश में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भारत आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में 114 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 116.46 अंक लेकर शीर्ष पर है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अजिंक्य रहाणे का समर्थन करते हुए कहा कि जब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद पितृत्व अवकाश पर जाएंगे तो यह उप कप्तान टीम की अगुआई करने की जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाएगा। कोहली ने कहा कि उनके और रहाणे के बीच रिश्ता 'भरोसे और आपसी सम्मान' का रहा है। वह गुरूवार से शुरू हो रहे दिन-रात्रि मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिये घर लौट जाएंगे, जिससे रहाणे बचे हुए तीन टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
List your business and improve your rankings List your business and improve your rankings