Skip to main content

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  

ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले 5वें भारतीय कप्तान बने अजिंक्य रहाणे

 

 
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day Test) के दूसरे दिन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शानदार शतक जड़ा. विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने भारत के लिए कप्तानी पारी खेली और मजबूत स्थिति में टीम को पहुंचाया. रहाणे ने रविंद्र जडेजा (नाबाद 40) के रूप में अच्छा साथी मिला, जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए अभी तक 104 रन जोड़े हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अजिंक्य रहाणे नाबाद 104 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी इस शतकीय पारी में अजिंक्य रहाणे ने कई शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.अजिंक्य रहाणे ने जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) पर खूबसूरत कवर ड्राइव से अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया. इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय कप्तान बन गए. रहाणे ने अब तक 200 गेंदों का सामना करके 12 चौके लगाए हैं. रहाणे के शतक में ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग का योगदान भी रहा.
                                                                                                                         
अजिंक्य रहाणे तब 73 रन पर खेल रहे थे. मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) (61 रन देकर दो) को नई गेंद से पहले ओवर में ही रहाणे का विकेट मिल जाता, लेकिन स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कैच छोड़ दिया. भारतीय कप्तान को शतक पूरा करने के बाद भी स्टार्क की शॉर्ट पिच गेंद पर फिर से जीवनदान मिला. इस बार ट्रेविस हेड (Travis Head) कैच नहीं लपक पाए, जिसके बाद बारिश के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया.

Comments

Popular posts from this blog

विराट कोहली - लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।

 तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला। कोई बहाना नहीं । लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी। सायद  टी 20 क्रिकेट यह एक ऐसी चीज है जिसका प्रभाव हो सकता है। लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।                                                                                                                                                                                                                      ...

हरभजन सिंह - भारत को विश्व कप जीतने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा और मैच विनर की जरूरत है

  भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि मौजूदा भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह और मैच विनर चाहिए ।   दबाव बाला मैचों में ये दोनों जल्दी आउट हो सकते हैं और फिर आपके पास और खिलाड़ी होने चाहिए जो टीम इंडिया के लिए मैच जिता सकें  ।                                                                                                                                                                                                 ...

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  
List your business and improve your rankings List your business and improve your rankings