Skip to main content

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  

सात अंतरराष्‍ट्रीय हार के बाद मिली जीत पर Virat Kohli का आया बयान, बदलाव से ताजगी मिली

 

मथ्यू वेड के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर जारी तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 186 रन बनाए. उनकी ओर से वेड ने सर्वाधिक 80 रनों का पारी खेली.वेड के अलावा स्टीवन स्मिथ ने 24 और ग्लैन मैक्सवेल ने 54 रन बनाए. वेड ने अपनी 53 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि स्मिथ ने 23 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया.

कप्तान एरॉन फिंच एक मैच के विराम के बाद टीम में लौटे लेकिन वह खाता नहीं खोल सके. मैक्सवेल ने वेड का अच्छा साथ निभाया और 36 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए.
वेड और मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की. भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए। शार्दूल ठाकुर और टी. नटराजन को एक-एक सफलता मिली. तीन मैचों की सीरीज भारत 2-0 से अपने नाम कर लिया है

.

Comments

Popular posts from this blog

विराट कोहली - लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।

 तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला। कोई बहाना नहीं । लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी। सायद  टी 20 क्रिकेट यह एक ऐसी चीज है जिसका प्रभाव हो सकता है। लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।                                                                                                                                                                                                                      ...

हरभजन सिंह - भारत को विश्व कप जीतने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा और मैच विनर की जरूरत है

  भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि मौजूदा भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह और मैच विनर चाहिए ।   दबाव बाला मैचों में ये दोनों जल्दी आउट हो सकते हैं और फिर आपके पास और खिलाड़ी होने चाहिए जो टीम इंडिया के लिए मैच जिता सकें  ।                                                                                                                                                                                                 ...

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  
List your business and improve your rankings List your business and improve your rankings