Skip to main content

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  

केएल राहुल ने विराट, बाबर व फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी की, ओपनिंग पोजीशन पर आते ही किया धमाल

 आइपीएल में शानदार फॉर्म में दिख रहे केएल राहुल वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन टी20 सीरीज के पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस पारी के बाद विराट बाबर व फिंच जैसे बल्लेबाजों की बराबरी भी की।                                                  केएल राहुल ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में निराश किया, लेकिन टी20 सीरीज के पहले ही मैच में कैनबरा में जैसे ही उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिला उन्होंने अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी की। इस पारी की मदद से उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे किए। केेएल राहुल ने कैनबरा में पहले टी20 मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। 

उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन पूरे करने के मामले में विराट कोहली, बाबर आजम व आरोन फिंच की बराबरी भी कर ली। विराट, बाबर व फिंच ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1500 रन 39 पारियों में पूरे किए थे और अब केएल राहुल ने भी ऐसा ही किया। अब वो भी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इस मामले में इन तीनों खिलाड़ियों की बराबरी पर आ गए हैं।                                                                                                                                                                                                                                                         टी20 इंटरनेनशल में 39 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केएल राहुल चौथे नंबर पर हैं जबकि विराट कोहली इस मामले में पहले स्थान पर हैं। 

आखिरी वक्त पर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली और 23 गेंदों पर 5 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर टीम इंडिया अच्छी स्थिति में पहुंच पाई और 20 ओवर में 7 विकेट पर 161 रन बनाए।

Comments

Popular posts from this blog

विराट कोहली - लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।

 तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिला। कोई बहाना नहीं । लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी। सायद  टी 20 क्रिकेट यह एक ऐसी चीज है जिसका प्रभाव हो सकता है। लगभग 25 ओवर के बाद बॉडी लैंग्वेज शानदार नहीं थी।                                                                                                                                                                                                                      ...

हरभजन सिंह - भारत को विश्व कप जीतने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा और मैच विनर की जरूरत है

  भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि मौजूदा भारतीय टीम को कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की तरह और मैच विनर चाहिए ।   दबाव बाला मैचों में ये दोनों जल्दी आउट हो सकते हैं और फिर आपके पास और खिलाड़ी होने चाहिए जो टीम इंडिया के लिए मैच जिता सकें  ।                                                                                                                                                                                                 ...

विलियमसन ने कोहली और स्मिथ को माना सर्वश्रेष्ठ, कहा- हैरान हूं उनसे आगे निकलकर

न्यूजीलैंड के करिश्माई कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंचने से हैरान हैं। विलियमसन (890) को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की 101 रन की जीत के दौरान 129 और 21 रन बनाए, जिससे उन्हें 13 रेटिंग अंक मिले जिससे वह साल के आखिर में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने स्मिथ की जगह ली जो भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में शून्य और आठ रन बनाने के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। कोहली (879) दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में विलियमसन ने कहा, 'ये दोनों खिलाड़ी (विराट कोहली और स्टीव स्मिथ) मुझसे श्रेष्ठ हैं। उन जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना हैरानी भरा और सुखद है। उन्होंने कहा, 'ये दो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्षों से सभी प्रारूपों में खेल को आगे बढ़ाया है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो उनके खिलाफ खेला हूं।'  
List your business and improve your rankings List your business and improve your rankings